Movie prime

राजस्थान विधानसभा का छठा सत्र जल्द, खेजड़ी संरक्षण विधेयक हो सकता है पेश

 

RNE Network.

राजस्थान विधानसभा का सत्र अगले महीने में बुलाने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। सोहलवीं विधानसभा का यह छठा सत्र होगा। यह सत्र 20 अगस्त के आसपास शुरू हो सकता है। इस सत्र के एक सप्ताह से भी कम चलने की संभावना जताई जा रही है।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विधानसभा के छठे सत्र की तारीख पर अंतिम निर्णय जल्द होने की संभावना है। इसकी पूरी तैयारी चल रही है। यह सत्र बहुत ही छोटा होगा। राज्य सरकार ने पिछले सत्र में खेजड़ी संरक्षण के लिए विधेयक लाने की घोषणा की थी, जिसका ड्राफ्ट तैयार हो गया है। आने वाले सत्र में यह विधेयक लाने की तैयारी है।

FROM AROUND THE WEB