Movie prime

Jodhpur News: थानेदार बोला-बंद कर दूंगा..सारी वकालत निकल जाएगी, HC ने प्रसंज्ञान लिया, थानेदार सस्पेंड

वायरल : वकील को धमकाने वाला थानेदार सस्पेंड
 

RNE Jodhpur.

राजस्थान के जोधपुर में एक थानाधिकारी द्वारा अधिवक्ता को धमकाने का वीडियो वायरल होने के साथ ही मामला तूल पकड़ गया है। हाईकोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया है। दूसरी ओर मामले को तूल पकड़ता देख थानेदार को सस्पेंड कर दिया है। जांच शुरू की गई है।

क्या है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो जोधपुर के कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने का है, जहां पुलिस एक दुष्कर्म पीड़िता के बयान ले रही थी। आरोप है कि बयान लेने वाला पुलिसकर्मी बिना वर्दी के था। इस पर एडवोकेट भरत सिंह राठौड़ ने सवाल उठाया, तो थाना प्रभारी ने अपना रौब झाड़ दिया। सीआई ने कहा कि वकील है, तो क्या हुआ अभी 151 में बंद कर दूंगा, सारी वकालत निकल जाएगी। इस दौरान वकील को धक्का भी मारा।  वकील और थाना प्रभारी के बीच हुई तीखी बहस का मामला तूल पकड़ गया।  

वकीलों में आक्रोश, थानेदार सस्पेंड 

घटना के विरोध में वकीलों ने आंदोलन शुरू कर दिया और 2 दिसंबर को न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। इस घटना पर हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की तो एसपी ने एसएचओ को सस्पेंड कर दिया।

 Lawyer Misbehave Case Police SI Suspend

FROM AROUND THE WEB