Mandi News : राजस्थान में किसानों को दी राहत, कोटा में धनिया पर मंडी शुल्क घटाने की अधिसूचना जारी
राजस्थान के कृषि विभाग की ओर से धनिया उत्पादकों को बड़ी राहत दी है। जहां पर विभाग की तरफ से धनिया पर मंडी शुल्क 1.60 रुपए, प्रत्ति सैकड़ा के स्थान पर घटाकर 0.50 रुपए प्रति सैकड़ा करने की अधिसूचना जारी कर दी है, जो सोमवार से लागू हो गई। राजस्थान में किसानों ने अपनी उपज अपना उद्योग अभियान में धनिये पर टैक्स कम करने का मुद्दा को उठा रहे थे।
कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी ने इस निर्णय पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए बताया कि मंडी शुल्क में यह कमी किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए बड़ी राहत है। इससे व्यापार की लागत कम होगी और प्रदेश का धनिया अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक प्रतिस्पर्धी बनेगा।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से मंडियों में आवक बढ़ेगी, किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और व्यापार को भी नई गति मिलेगी। इससे हाड़ौती क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा धनिया उत्पादन और विपणन को प्रोत्साहन मिलेगा। राठी ने कहा कि धनिया इस क्षेत्र की प्रमुख नकदी फसल है। अधिक मंडी शुल्क के कारण किसानों और व्यापारियों को लंबे समय से प्रतिस्पर्धा में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। प्रदेश में 95 फीसदी धनिये का उत्पादन कोटा संभाग में होता है।

