Movie prime

Manmohan Singh की पत्नी गुरशरण ने पति की याद में गया उनका सबसे प्रिय शबद "मेरे साहिब तूँ मैं माणु निमाणी.."

 
RNE Network. "मेरे साहिब तूँ मैं माणु निमाणी, अरदासि करि प्रभ अपने आगै, सुणि सुणि जीवा तेरी बाणी.." हारमोनियम बजाते हुए गुरशरण कौर ने जब इस शबद की तान छेड़ी तो आवाज से लगा कि उनका गला रुंध रहा है। सुनने वालों की आंखें भी नम हो गई। पूरे परिसर में एक सन्नाटा पसर गया जिसे कभी कोई ऐसी आवाज तोड़ रही थी मानो सिसकी भरी हो। https://youtube.com/shorts/UMWV7PfI5fw?si=zkAbvrCJfDCzuhui यह दृश्य है पूर्व पीएम मनमोहनसिंह के आवास का जहां उनके परिवार ने कीर्तन का आयोजन किया। सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी अमृता ने शबद गाना शुरू किया तो वहां पर बैठे लोगों की आंखें छलक उठीं। सिंह की पत्नी गुरशरण ने कहा भी, ये मनमोहनसिंह जी का पसंदीदा शबद था जिसका जाप वे करते थे। Manmohan Singh की पत्नी गुरशरण ने पति की याद में गया उनका सबसे प्रिय शबद "मेरे साहिब तूँ मैं माणु निमाणी.."पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह सिंह के निधन पर स्मारक जैसे मुद्दों पर सियासी विवाद के बीच उनके परिवार के इस अत्यंत निजी स्मृति आयोजन का मार्मिक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पूर्व विधायक एचएस फुल्का के फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में कई लोग नाम आंखें पोंछते नजर आ रहे हैं। Manmohan Singh की पत्नी गुरशरण ने पति की याद में गया उनका सबसे प्रिय शबद "मेरे साहिब तूँ मैं माणु निमाणी.."गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को 92 की उम्र में नई दिल्ली में निधन हो गया। Manmohan Singh की पत्नी गुरशरण ने पति की याद में गया उनका सबसे प्रिय शबद "मेरे साहिब तूँ मैं माणु निमाणी.."कांग्रेस ने मांग रखी कि केंद्र सरकार उनके स्मारक के लिए जगह अलॉट करे ताकि अंतिम संस्कार भी वहीं पर हो सके. सरकार ने कहा कि अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर हो जाने दीजिए, उसके बाद मेमोरियल के लिए जगह तय की जाएगी। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने इसे सिंह का 'अपमान' करार दिया। Manmohan Singh की पत्नी गुरशरण ने पति की याद में गया उनका सबसे प्रिय शबद "मेरे साहिब तूँ मैं माणु निमाणी.."केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस के आरोपों का करारा जवाब दिया। कहा 'इस मुद्दे पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए थी। स्मारक के लिए सरकार ने मना कब किया? कांग्रेस हर चीज में विवाद पैदा करना चाहती है जो ठीक नहीं है। मनमोहन सिंह जी का अपमान तो कांग्रेस ने सबसे अधिक किया है. कैबिनेट का बिल सरेआम पत्रकारों के सामने फाड़ा...।" Manmohan Singh की पत्नी गुरशरण ने पति की याद में गया उनका सबसे प्रिय शबद "मेरे साहिब तूँ मैं माणु निमाणी.."