MGSU ने डॉ. अशोक भाटी को जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में पैरवी के लिए पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया
Rudra News Express Bikaner.
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर (MGSU) ने जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में विश्वविद्यालय से संबंधित विधिक प्रकरणों की पैरवी के लिए एडवोकेट डॉ. अशोक कुमार भाटी को पैनल अधिवक्ता मनोनीत किया है।
कुलगुरु के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के तहत एडवोकेट डॉ. अशोक कुमार भाटी को विश्वविद्यालय का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। अब वे जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में विश्वविद्यालय की ओर से विधिक प्रकरणों की पैरवी करेंगे।
डॉ. अशोक कुमार भाटी इससे पहले भारत सरकार की ओर से जिला एवं अधीनस्थ न्यायालय, बीकानेर में स्थायी अधिवक्ता के रूप में मनोनीत रह चुके हैं। अब वे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से भी न्यायालयों में विधिक मामलों की पैरवी करेंगे। अपने मनोनयन पर एडवोकेट डॉ. अशोक कुमार भाटी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ. भाटी के पैनल अधिवक्ता मनोनीत होने पर अचीवर्स लॉ चैंबर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लोक अभियोजक शिव चंद भोजक, एडवोकेट विक्रम सिंह बिदावत, एडवोकेट राजेंद्र नायक, एडवोकेट लाल कृष्ण पन्नू, एडवोकेट मुरलीधर बिश्नोई, एडवोकेट नेंगगिरी गोस्वामी, एडवोकेट पुष्पा आर्य, एडवोकेट मीरा जोगी, एडवोकेट ज्योति पंवार, एडवोकेट चन्द्र सिंह सिसोदिया और एडवोकेट प्रशांत यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की।

