RudraNewsExpress_Logo

MGSU : डॉ. मेघना के नेतृत्व में इतिहास विभाग ने कुलगुरु प्रो. बिश्नोई का किया अभिनंदन

 

Rudra News Express Bikaner. 

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई का इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा के नेतृत्व में इतिहास विभाग के शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ और पुस्तकें भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उल्लेखनीय है कि लोक भवन से नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार को कुलगुरु प्रो. बिश्नोई ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और विभाग की विभिन्न गतिविधियों से परिचित करवाया।

मेघना

इस दौरान डॉ. मेघना शर्मा ने विश्वविद्यालय में लंबित शिक्षकों की सीएएस प्रक्रिया को उनके कार्यकाल में शीघ्र पूर्ण करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष ने कुलगुरु प्रो. बिश्नोई को उनकी स्वलिखित पुस्तकों का सेट भेंट किया। स्वागत एवं अभिनंदन करने वालों में डॉ. गोपाल व्यास, डॉ. संजना चौधरी, रिंकू जोशी, सुशीला बिश्नोई, भगवानदास सुथार, राम कुमार व्यास सहित इतिहास विभाग के अतिथि शिक्षक शामिल रहे।

FROM AROUND THE WEB