Movie prime

जहाज पर मिसाइल हमला, नागौर का युवक लापता, ओमान में जहाज पर थी ड्यूटी नागौर के इस युवक की

 

RNE Network.

ईरान - इजरायल युद्ध के दौरान ईरान में एक क्रूड ऑयल कम्पनी के जहाज पर हुए मिसाइल हमले के बाद नागौर जिले के खींवताना गांव निवासी मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक दलीप सिंह तंवर पुत्र कानसिंह तंवर लापता है। उसकी उम्र 25 साल है।
 

कम्पनी के लोग और बचाव कार्य दल उसकी तलाश में जुटे है। कम्पनी की ओर से दलीप सिंह के लापता होने की सूचना मिलने पर परिजनों में चिंता व्याप्त हो गयी है। 
इधर जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर के अनुसार इस संबंध में उनके पास अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। वहीं, कम्पनी अधिकारियों का कहना है कि दलीप सिंह लापता है और उसकी तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है।

FROM AROUND THE WEB