सुबह फिर ठंडी, मंद हवा, आकाश साफ, बदल रहा मौसम
Oct 18, 2024, 09:49 IST
- राज्य में रात का पारा गिर रहा
- बीकानेर में हल्के बादल रहेंगे
राज्य में गिर रहा रात का पारा पूरे राज्य में अब रात का पारा तेजी से गिर रहा है जिस कारण रात ठंडी रहने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अब रात में सर्दी का अहसास होने लगा है। गुरुवार को 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 14, अंता में 16.9 डिग्री रहा।
बीकानेर में आज बादल रहेंगे मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में हल्के बादल रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.6 व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा।

