Movie prime

भरतपुर में जाट समाज की हुंकार रैली आज,  नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल इस रैली में शामिल हो रहे

 

RNE Network.

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल के गृह जिले भरतपुर में जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से आज भरतपुर के नुमाइश मैदान में हुंकार रैली हो रही है। जिसके लिए लोग भरतपुर कल रात से ही पहुंचने आरम्भ हो गए हैं।
 

रैली में भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग उठाई जाएगी। इस रैली में नागौर के सांसद व रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी शामिल होंगे। जिनका अभी राज्य सरकार, मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सीधा राजनीतिक टकराव चल रहा है और वे राज्य सरकार पर हमलावर है।
 

रविवार को पत्रकारों से बातचीत में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि केंद्र में ओबीसी आरक्षण जाट समाज का अधिकार है और इसके लिए पूरे राजस्थान का जाट समाज इन तीनों जिलों के साथ खड़ा है।

FROM AROUND THE WEB