पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए 3 जगहों के नाम भेजे, प्रक्रिया शुरू
 Jan 2, 2025, 10:46 IST
                                                    
                                            RNE Network केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके परिवार को राजघाट, राष्ट्रीय स्मृति स्थल या किसान घाट के निकट प्रस्तावित स्थलों में से किसी एक का चयन करने के लिए कहा है ताकि काम जल्दी शुरू हो सके। 
 यह कदम कांग्रेस व भाजपा के बीच वाक युद्ध के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार स्मारक के लिए 1 से 1.5 एकड़ जमीन प्रस्तावित की गई है। शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी इन इलाकों का पहले ही निरीक्षण कर चुके हैं। संभावना है कि स्मारक के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू और गांधी परिवार के नेताओं की समाधि के पास जगह दी जाये। 
 स्मारक के लिए ट्रस्ट गठन जरूरी: प्राप्त जानकारी के लिए मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए पहले ट्रस्ट का गठन जरूरी है। नई नीति के तहत स्मारक के लिए भूमि केवल ट्रस्ट को ही आवंटित की जा सकती है। ट्रस्ट बनने के बाद ही स्मारक के लिए निर्माण का कार्य शुरू किया जा सकता है। ट्रस्ट की स्थापना के बाद वह भूमि आवंटन के लिए आवेदन कर सकेगा। 