New Highway : राजस्थान में 555 करोड़ से बनेगा नया हाईवे, फर्राटा भरेंगे वाहन
राजस्थान सरकार की तरफ से जनता को नए हाईवे के रूप में सौगात दी है। इस नए हाईवे के निर्माण के बाद जालोर से जोधपुर का सफर आसान हो जाएगा। राजस्थान सरकार की तरफ से रोहिट-आहोर-बागरा रोड को नए सिरे से बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए बजट 2026-27 में 555 करोड़ रुपए की घोषणा की है। आने वाले दो साल में यह मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा और वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।
फिलहाल जालोर से जोधपुर का मार्ग काफी खराब पड़ा है आवाजाही को सुगम बनाने के लिए सिणगारी के पास रेलवे क्रॉसिंग पर फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी करवाया जाएगा। इससे जालोर से रवाना होने के बाद वाहन चालक बिना रुके जोधपुर तक आसानी से पहुंच सकेंगे। अक्सर आपातकालीन मामलों में यह क्रॉसिंग आफत का कारण बनती थी।
तीन स्थान पर बनेंगे टोल प्लाजा
नई गाइडलाइन के अनुसार टोल वसूली के दायरे में 40 किमी की दूरी पर टोल स्थापित किए जाएंगे। दो टोल प्लाजा रोहिट से आहोर के बीच स्थापित होंगे, जबकि तीसरा प्लाजा 30 किमी बायपास रोड आहोर-बागरा के बीच स्थापित किया जाएगा।

