Movie prime

शिक्षकों के तबादलों पर नई राहत, परिवेदना भेजने की तारीख 26 जुलाई तक बढ़ी

 

RNE Network.

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों व मंत्रालयिक कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेशों से सम्बंधित परिवेदनाओं को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है।
 

तकनीकी कारणों से पूर्व में जारी ई -मेल आईडी पर प्राप्त परिवेदनाओं का निस्तारण सम्भव नहीं होने के चलते अब परिवेदना भेजने की अंतिम तिथि 24 जुलाई से बढ़ाकर 26 जुलाई कर दी गयी है। निदेशालय के अनुसार 20 से 24 जुलाई के मध्य प्राप्त परिवेदनाओं पर विचार नहीं किया जायेगा। ऐसे सभी कार्मिकों को अपनी परिवेदना नए विभागीय ई - मेल आईडी पर भेजनी होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कार्मिक को पहले भेजी गई परिवेदना में किसी प्रकार का संशोधन करना है तो वह भी संशोधित परिवेदना नए मेल आईडी पर भेज सकता है।

FROM AROUND THE WEB