Movie prime

खेत में इंजेक्शन के डिब्बे में नवजात मिला, डिब्बे में जीवित नवजात था, रोने पर लोगों को पता चला

 

RNE Network.

दिन ब दिन व्यक्ति घोर असंवेदनशील होता जा रहा है। इंसानी जिंदगी की कोई कीमत ही नहीं रह गयी है। भारतीय परंपरा में बच्चों को भगवान की देन व भगवान का ही असली प्रतिरूप माना जाता है। मगर पिछले काफी समय से नवजातों को जन्म के साथ ही फेंकने, छोड़कर भाग जाने आदि की घटनाओं में बहुत बढ़ोतरी हुई है। इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली है।
 

खासकर उन माता या पिता के लिए जो इस नवजात को छोड़कर गायब हो जाते है। करौली के टोडाभीम के ग्राम डोरावाली से इसी तरह की मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिस कारण हर संवेदनशील इंसान का सिर शर्म से झुक गया है।
 

ग्राम डोरावली में गुरुवार सुबह खेत मे एक नवजात मिलने से सनसनी फैल गयी। खेत मे काम कर रहे मजदूरों को करीब साढ़े 10 बजे रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में जाकर देखा तो खेत में पड़े इंजेक्शन के डिब्बे में नवजात मिला। मजदूरों ने बच्चे को निकालकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार नवजात का जन्म करीब 12 से 14 घन्टे पहले हुआ है।

FROM AROUND THE WEB