Movie prime

अर्जुन लाये एक और खुशखबर: दिल्ली-बीकानेर वंदे भारत के बाद अब लालगढ़-बीकानेर डबलिंग के 278 करोड़ मंजूर

 

RNE New Delhi-Bikaner.
 

बीकानेरवासियों को रेलवे के लिहाज से लगातार दूसरे दिन बड़ी खुशखबरी मिली है। यह खुशखबरी तोहफे की तरह है जो रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को तब दिया जब वे वंदे भारत का आभार जताने गये।

दरअसल बीकानेर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गुरुवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने पहुंचे। उन्होंने बीकानेर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस परिचालन की घोषणा के लिए रेलमंत्री का आभार जताया। चौंकने वाली बात तब हुई जब रेलमंत्री ने इसके लिए न केवल अर्जुनराम के प्रयासों को जिम्मेदार बताया वरन बीकानेर के लिए एक और बड़ी योजना मंजूर करने की जानकारी दे दी। यह योजना है लालगढ़ से बीकानेर ईस्ट तक डबलिंग रेल लाइन का काम।
 

ज्योंहि अश्विनी वैष्णव ने मंत्री अर्जुनराम को यह जानकारी दी उनकी बांछें खिल गई। अर्जुनराम बोले, यह ऐसी योजना है जिससे हमारे बीकानेर मंे रेलवे क्रॉसिंग की बड़ी समस्या का करीब-करीब समाधान ही हो जाएगा। दोनों की इस बातचीत का वीडियो खुद मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
s

लालगढ़-बीकानेर डबलिंग की ये है योजना:
 

लालगढ़-बीकानेर ईस्ट डबलिंग स्कीम मंजूर होने के साथ ही इसका जो परिपत्र सामने आया है उसके मुताबिक इसकी कुल लागत 278.63 करोड़ होगी। लगभग 11.08 किमी लंबी इस रेल लाइन में 195.17 करोड़ रुपए सिविल वर्क पर खर्च होंगे। 53.83 करोड रुपए सिग्नल-टेलिकम्युनिकेशन पर और 29.63 करोड़ रुपए इलेक्ट्रिक वर्क पर खर्च होंगे। 
 

वंदे भारत से एक ही दिन मंे दिल्ली आना-जाना होगा:
 

दूसरी ओर वंदे भारत एक्सप्रेस का अब तक जो शिड्यूल सामने आया है उसके मुताबिक यह सुबह लगभग 05ः45 बजे बीकानेर से रवाना होकर दोपहर 11ः50 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। इसी तरह शाम को लगभग 04ः45 बजे दिल्ली से रवाना होकर रात को 11ः00 बजे बीकानेर पहुंचेगी। मतलब यह कि लगभग छह घंटे में एक तरफ का सफर पूरा होगा। दिल्ली एक दिन के काम पर जाने वाले लोग सुबह रवाना होकर रात को वापस बीकानेर अपने घर पहुंच सकेंगे।
s

रेलमंत्री बीकानेर आएंगे:
 

रेलमंत्री से मुलाकात में बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने इन घोषणाओं पर आभार जताने के साथ ही उनसे वादा लिया कि इनके उद्घाटन अवसर पर बीकानरे आना होगा। रेलमंत्री वैष्णव ने सहर्ष स्वीकार किया कि वे अवश्य बीकानेर आएंगे।

FROM AROUND THE WEB