अब भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से रंगदारी मांगी
Nov 14, 2024, 10:16 IST

RNE Network फिल्म अभिनेताओं व अभिनेत्रियों का अभी लगता है समय अच्छा नहीं चल रहा। सलमान खान, शाहरुख खान व मिथुन चक्रवर्ती को धमकी मिली तो अभी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से रंगदारी मांगी गई है।
भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह को धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें दो बार फोन करके 50 लाख की रंगदारी मांगी है। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। अक्षरा सिंह ने पटना के दानापुर थाना में इसकी लिखित शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।







