अब 19 जून को अंतरिक्ष मे जा सकते है भारतीय शुभांशु, मिशन के रॉकेट को ठीक कर लिया गया है, इस कारण उम्मीद
Jun 15, 2025, 11:24 IST

RNE Network. खुश खबर ! हर भारतीय के लिए ये गौरव का अहसास कराने वाली खुश खबर है। भारत लगातार अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर नये प्रयोग कर चुका है और अब विश्व मे इस क्षेत्र की बड़ी शक्ति बनकर उभरा है।
एक बार फिर भारत इसी तरह की बड़ी उपलब्धि अंतरिक्ष के क्षेत्र में हासिल करने के करीब है और इससे हर भारतीय को गर्व की अनुभूति होगी। इस कारण ही इस प्रोजेक्ट के साथ हर भारतीय की प्रार्थना जुड़ी हुई है।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने वाला एक्सीओम - 4 मिशन अब 19 जून को लॉन्च होने की संभावना है। मिशन का रॉकेट ठीक कर लिया गया है।




