अब दिल्ली की नई सरकार नाम बदलने का काम करेगी, मुस्तफाबाद का नाम बदलने की सरकार की पूरी तैयारी
Mar 29, 2025, 10:03 IST

RNE Network. देश में शहरों, सड़कों, रेलवे स्टेशनों, सरकारी इमारतों आदि के नाम बदलने का सिलसिला अनवरत जारी है। अनेक जगहों के नाम बदल भी दिए गए हैं। दिल्ली में नई सरकार भाजपा का बनी है और वो भी अब इस राह पर चल रही है।
दिल्ली में एक लंबे अंतराल के बाद भाजपा की सरकार बनी है। पहले लंबे तक कांग्रेस और उसके बाद आम आदमी पार्टी की सरकार रही। अब भाजपा की सरकार बनी है। केंद्र शासित दिल्ली का इस वित्तीय वर्ष का बजट पेश करने के बाद सरकार दूसरे कामों में सक्रिय हुई है। अभी दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र चल भी रहा है।
दिल्ली विधानसभा में आज भाजपा के वरिष्ठ और फायर ब्रांड नेता मोहन बिष्ट मुस्तफाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव विधानसभा में रखेंगे। आप भाजपा विधायक के इस प्रस्ताव का विरोध करेगी। मगर बहुमत सरकार के पास है, तो वो पारित होगा। कुल मिलाकर आज मुस्तफाबाद का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।



