Movie prime

Older Persons : राजस्थान के इस जिले में 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 445 बुजुर्ग

100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 445 को IAS नवीन महाजन की चिट्ठी दी

 

RNE Bikaner.

दुनियाभर में आज 01 अक्टूबर का दिन International Day for Older Persons यानी अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राजस्थान में इस मौके पर 100 वर्ष और इससे अधिक उम्र के लोगों तक कर्मचारी पहुंचकर इनका सम्मान कर रहे हैं। 

दरअसल यह लोकतंत्र में दिये गए इन बुजुर्गों के योगदान का सम्मान है। यह माना जाता है कि इस उम्र के लोगों ने आजादी के बाद अब तक के हर चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत किया है। इसी लिहाज से बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले की मतदाता सूची में पंजीकृत शतायु (100 वर्ष या अधिक आयु) मतदाताओं का उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। 

इसीसे सामने आया कि बीकानेर जिले में 100 वर्ष या इससे अधिक उम्र के 445 वोटर रजिस्टर्ड है। इन शतायु मतदाताओं को माला पहनाकर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी का शुभकामना संदेश देकर सम्मानित किया। साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी का हस्ताक्षरयुक्त संदेश पत्र भेंटकर वरिष्ठ नागरिकों को देश की निर्वाचन प्रक्रिया में उनके निरंतर योगदान के जरिए भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में भागीदारी निभाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

नोखा में सबसे ज्यादा बुजुर्ग मतदाता  

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के संबंधित बीएलओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। इनमें खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 85, बीकानेर पश्चिम विधानसभा में 8, बीकानेर पूर्व विधानसभा में 11, कोलायत विधानसभा में 82, लूणकरणसर विधानसभा में 58, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में 81 एवं नोखा विधानसभा क्षेत्र में 120 शतायु मतदाता हैं, जिनका सम्मान किया गया।

FROM AROUND THE WEB