Movie prime

महिला दिवस पर रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा, 8 मार्च को महिला दिवस के दिन मिलेगी महिलाओं को सुविधा

 

RNE Network.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस बार भी सरकार ने राज्य की महिलाओं को फ्री यात्रा का उपहार दिया है ताकि इस दिवस पर वे कहीं भी आ जा सकें। 8 मार्च को इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है।
 

8 मार्च के दिन महिलाओं व बालिकाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जायेगी।
 

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के अनुसार, इस दिन राज्य की सीमा के भीतर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सभी श्रेणी की साधारण बसों में महिलाएं एवं बालिकाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। हालांकि यह सुविधा वातानुकूलित , वॉल्वो और भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों में लागू नहीं होगी।

FROM AROUND THE WEB