Movie prime

जैसलमेर में पाक जासूस गिरफ्तार, सेना और बीएसएफ की गतिविधियों की भेज रहा था जानकारी

 

RNE Network.

सीआईडी इंटलीजेंस ने जैसलमेर में भारत - पाक बॉर्डर पर सेना और सीमा सुरक्षा बल की जासूसी करने वाले एक शातिर संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया है।
 

पहलगाम हमले के बाद से ही सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल, सेना व पुलिस विशेष रूप से चौकस है। हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है और बाहर से आने वसलों के बारे में भी पूरी जानकारी रखी जा रही है। पश्चिमी सीमा पर सेना विशेष रूप से सक्रिय हैं। जैसलमेर, बाड़मेर आदि में सुरक्षा एजेंसियां विशेष नजर रखे हुए हैं।
 

जैसलमेर में जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है वह दो वर्षो से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को हैंडलर्स के साथ संपर्क में था। उसने जैसलमेर में बॉर्डर की तरफ जाने वाली मुख्य मार्ग पर चाय की दुकान खोल रखी थी, वह सेना के मूवमेंट और सामरिक गतिविधियों के वीडियो व तस्वीरें बनाकर पाक हैंडलर्स को भेजता था।
 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ( इंटलीजेंस ) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि पुष्टि के बाद हिंगोला की ढाणी, खारिया नाचना ( जैसलमेर )  का निवासी मुश्ताक अली को जयपुर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

FROM AROUND THE WEB