Movie prime

खाजूवाला के खेत में फिर मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, एक किसान के खेत मे मिला था गुब्बारा, हड़कम्प मचा

 

RNE Network.

खाजूवाला क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र के 6 बीडी गांव में एक किसान के खेत मे पाकिस्तान का गुब्बारा मिलने से एकबारगी हड़कम्प मच गया।
 

गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा हुआ था। किसान ने तुरंत पुलिस और बीएसएफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और बीएसएफ ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बॉर्डर क्षेत्र में पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार सामने आ रही है। हालांकि गुब्बारे में संदिग्ध कुछ भी नहीं मिला है।

FROM AROUND THE WEB