Movie prime

Panchana Bandh : 20 साल पुराने जल विवाद का समाधान, पांचना बांध से पहली बार तीन दिशाओं में छोड़ा गया पानी
 

 


RNE Jaipur. 

करीब दो दशक से चले आ रहे पांचना जल विवाद के समाधान के बाद मंगलवार को करौली स्थित पांचना बांध से पहली बार एक साथ तीन दिशाओं में पानी छोड़ा गया। सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं के लिए पानी का प्रवाह शुरू होने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री सुरेश रावत तथा गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बांध के गेट खोलकर दो नई पीडीएन आधारित लिफ्ट परियोजनाओं और गुड़ला लिफ्ट परियोजना के रिमॉडलिंग कार्य का शिलान्यास किया।

करीब 61 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही इन परियोजनाओं के पूरा होने पर कमांड क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी, वहीं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। सरकार का कहना है कि लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद के समाधान के बाद यह पहली बार है, जब पांचना बांध से एक साथ तीन दिशाओं में पानी छोड़ा गया है।

परियोजनाओं के शुरू होने से प्रभावित क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ेगी और कृषि उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

FROM AROUND THE WEB