Movie prime

Rajasthan Govt Decision : राजस्थान की जनता को 100 सरकारी सेवाएं वाट्सऐप पर भी मिलेंगी, सरकारी ने लिया फैसला 

राजस्थान में आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को सरकार की तरफ से सरल किया गया है

 

राजस्थान में आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को सरकार की तरफ से सरल किया गया है। आम जन से जुड़ी हुई 100 के करीब योजनाओं को लाभ वाट‌्सएप पर ही उपलब्ध होगी। इसके कारण लोगों को कार्यालयों के चक्कर काटने से बचाव रहेगा। राजस्थान सरकार की यह योजना पूरी तरह से सफल रही तो लोगों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।

इससे जहां पर कार्यालयों से लोड घट जाएगा, वहीं लोगों द्वारा सरकारी कार्यालयों में लगाने पड़ रहे चक्करों से छुटकारा मिल जाएगा। राजस्थान सरकार की तरफ से घोषणा की गई है कि नगर निकायों में स्मार्ट सेवा केंद्र बनेंगे । इन स्मार्ट सेवा केंद्र पर जहां लोगों को जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र, फायर एनओसी एवं अन्य अनुज्ञा पत्रों संबंधी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएंगी।

ई-मित्र के जरिये 600 से अधिक सेवाएं उपलब्ध है, प्रथम चरण में 100 प्रमुख सेवाओं को वाट्सऐप पर भी शुरू किया जाएगा। मोबाइल आधारित सेवा प्रदान करने के लिए 25 हजार युवाओं एवं महिलाओं को 'मिनी ई-मित्र' के रूप में अधिकृत किया जाएगा। इससे जहां पर युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे जहां युवाओं को नजदीक ही रोजगार मिल जाएगा, वहीं लोगों को ई मित्र योजना के तहत घर के पास ही सभी सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने व उनके बनने के बाद निकालने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। 

नई आइटी पॉलिसी लाई जाएगी

स्वास्थ्य, उद्योग व पर्यावरण जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित एआइ के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होंगे। आपदा प्रबंधन, शहरी नियोजन, कृषि एवं पर्यावरण निगरानी जैसे क्षेत्रों के लिए भू-स्थानिक नीति लाई जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं और एविडेंस बेस्ड नीति निर्माण के लिए सीएम प्रमाण स्थापित किया जाएगा। आरआइटीआइ संस्थान के सुदृढ़ीकरण पर 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राजस्थान जन विश्वास अधिनियम 2.0 लाएंगे। यह योजना भी युवाओं के लिए लाभकारी साबित होगी। 

FROM AROUND THE WEB