पोकरण जिला अस्पताल को मिले नए पीएमओ, शहरवासियों ने जताई खुशी
RNE, POKRAN.
सेठ विट्ठलदास राठी राजकीय जिला अस्पताल, पोकरण में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) के पद पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अस्पताल को नए पीएमओ मिलने पर शहरवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इस बदलाव का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होंगी।
इसी अवसर पर इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश रंगा के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नए पीएमओ का भव्य स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संस्था की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।
स्वागत कार्यक्रम में तनवीर रावलोत, शिवरतन, सुशील, राजेश रंगा एवं राहुल चांडक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नए पीएमओ के नेतृत्व में अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार होगा तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

