Movie prime

Pooja Singh ने 1.93 मीटर कूदकर तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड, एशियन U-20 में गोल्ड जीतकर देश का बढ़ाया मान

Good News From HongKong : 1.93 मीटर की छलांग के साथ पूजा सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स का क्वालीफाइंग मार्क भी हासिल किया

 

RNE New Delhi. 

भारत की युवा एथलीट पूजा सिंह ने एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐसा प्रदर्शन किया जिसने देश को गौरवान्वित कर दिया। महज 19 साल की पूजा ने महिलाओं की हाई जंप स्पर्धा में 1.93 मीटर की ऐतिहासिक छलांग लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और साथ ही 14 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

पूजा ने इस उपलब्धि के साथ सहाना कुमारी के 1.92 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो पिछले 14 वर्षों से कायम था। खास बात यह रही कि पूजा ने अपना ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी बेहतर किया। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  1.90 मीटर था।

add33

एक छलांग… और इतिहास बदल गया.. 

फाइनल मुकाबले में पूजा ने शुरुआत से ही आत्मविश्वास दिखाया और निर्णायक क्षण में 1.93 मीटर पार करते ही इतिहास रच दिया। यह सिर्फ एक स्वर्ण पदक नहीं, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स में नई पीढ़ी के उभार का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

इस प्रदर्शन के साथ पूजा ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा तय 1.92 मीटर का कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालीफाइंग मानक भी हासिल कर लिया है, जिससे उनके अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने का रास्ता और मजबूत हुआ है।

add

खेल मंत्री ने की सराहना : 

केंद्रीय खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने पूजा की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि TOPS एथलीट पूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता और राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने पूजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भारत का शानदार अभियान जारी : 

एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है। अब तक भारतीय दल कई पदक जीतकर अपनी दावेदारी मजबूत कर चुका है।

FROM AROUND THE WEB