ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर गुल हुई बिजली, जयपुर के एक होटल में चल रही थी मंत्रीजी की बैठक
RNE Network.
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की मौजूदगी में एक बार फिर बिजली गायब हो गयी। जयपुर के एक निजी होटल में आयोजित राजस्थान सोलर एसोसिएशन की आरई - बीईएसएस समिट के उद्घाटन के दौरान अचानक हॉल की बिजली चली गई।
होटल प्रबंधन का कहना है कि बिजली सिर्फ 23 सेकंड के लिए बाधित हुई थी और बैकअप सिस्टम से तुरन्त आपूर्ति बहाल कर दी गयी। ये लगातार तीसरी बार है जब ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में बिजली बाधित होने से बिजली व्यवस्था और बैकअप सिस्टम को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
संयोग यह है कि तीनों कार्यक्रम बिजली और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े थे। कार्यक्रम में राजस्थान विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन डॉ राजेश शर्मा और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मंच पर उपस्थित थे।
ये तीन आयोजन, जब बिजली गुल:
1.. 11 जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद के दौरान तीन बार बिजली चली गयी।
2.. कोटा में 19 जुलाई को बिजली व्यवस्था की समीक्षा बैठक ऊर्जामंत्री हीरालाल नागर ले रहे थे। इस समीक्षा बैठक के दौरान 5 - 6 मिनट बिजली बाधित रही।
3.. 24 जुलाई को जयपुर में आरई - बीईएसएस समिट के उद्घाटन के अवसर पर बिजली बाधित। उद्घाटन ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर कर रहे थे।

