प्रशांत किशोर की राहुल गांधी के साथ दिल्ली में बैठक, कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज, प्रियंका भी बैठक में
Dec 16, 2025, 10:18 IST
RNE, NETWORK .
चुनावी रणनीतिकार व बिहार की जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रशांत किशोर ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी क्षेत्रीय पार्टी को सभी सीटों पर चुनाव लड़ाया था, मगर उनको सफलता नहीं मिली थी। प्रशांत किशोर अब फिर से सुर्खियों में है। उनकी हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात व एक बैठक हुई है। इस बैठक में प्रियंका गांधी भी उपस्थित थी। इस बैठक के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते है। अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर सकते है।

