RudraNewsExpress_Logo

पेपर लीक केस में गहलोत के पीएसओ व बेटा गिरफ्तार, 3 दिन का रिमांड

 

RNE Network.

एसओजी ने शुक्रवार देर रात एसआइ पेपर लीक से जुड़े मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर राजकुमार यादव व उसके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है।
 

राजकुमार यादव व बेटे भरत यादव को 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। एसओजी गिरफ्तारी के बाद से उनसे पूछताछ कर रही है। अब तक जांच में सामने आया है कि राजकुमार यादव ने बेटे के लिए सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था। 
 

राजकुमार यादव का बेटा भरत यादव भर्ती एग्जाम में पास हो गया था। इसके बाद फिजिकल में फेल हो गया। अशोक गहलोत के सीएम रहने के दौरान राजकुमार यादव उनकी सुरक्षा में तैनात था। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद अशोक गहलोत का पीएसओ लग गया था। इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
 

गहलोत की पोस्ट सामने आई:
 

इस पूरे मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में गहलोत ने लिखा है कि किसी भी व्यक्ति की अपराध में कोई संलिप्तता हो तो कानून अपना काम करे।

FROM AROUND THE WEB