Movie prime

Rail Timetable : बाड़मेर-हावड़ा, हावड़ा-जोधपुर और बीकानेर-हावड़ा एक ट्रिप बदले मार्ग से चलेंगी

 

प्रयागराज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 29 अप्रैल को उत्तर पश्चिम रेलवे की तीन प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में अस्थाई बदलाव किया गया है। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 अप्रैल को प्रस्थान करेगी, जो गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी होते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 अप्रैल को हावड़ा से परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और आगरा कैट के रास्ते चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, प्रयागराज छिवकी होते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।

FROM AROUND THE WEB