Movie prime

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि राज्य में 55 हज़ार करोड़ रूपये के रेल विकास कार्य प्रगति पर हैं

 

RNE Network.
 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि राज्य में 55 हज़ार करोड़ रूपये के रेल विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि इस समय राज्य को रेलवे के लिए 10 हजार करोड़ रूपये का बजट दिया गया है। शनिवार को जैसलमेर में संवाददाताओं से बातचीत में उन्हांंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रेलवे को मजबूत करने के लिए अनूपगढ़-जैसलमेर-बाड़मेर को जोड़ने के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है।

इससे पहले वैष्णव ने शनिवार को जैसलमेर से दिल्ली के बीच चलने वाली नई उद्घाटन स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा की शुरूआत की। ये सेवा 1 दिसम्बर से नियमित रूप से शुरू होगी। ये नई सुपरफास्ट रेलगाडी जैसलमेर से रवाना होकर आशापुरा, रामदेवरा, फलौदी, मारवाड, जोधपुर, जयपुर और अलवर होते हुए दिल्ली शकूरबस्ती स्टेशन पंहुचेगी। उद्घाटन समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में वैष्णव ने कहा कि ये सीधी ट्रेन दिल्ली तक की यात्रा को सुगम बनायेगी। इसके साथ ही पर्यटन को भी नई गति देगी।

FROM AROUND THE WEB