RudraNewsExpress_Logo

Railway Time Change: 12 रेलसेवाओं के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

 

Rudra News Express Jaipur- Bikaner.

रेलवे द्वारा परिचालनिक कारणों से 12 रेलसेवाओं के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इन गाड़ियों की लिस्ट जारी की है।

जानिए किन ट्रेनों का कहां ठहराव बदला:

1. गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04.11.26 से श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, सोमेश्वर, जवाली, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, मोरी बेड़ा, नाना, पिंडवाड़ा, स्वरूपगंज, आबूरोड, पालनपुर, छापी, सिद्धपुर, ऊंझा, मेहसाना, किलोल एवं साबरमती स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

2. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04.11.26 से काठगोदाम से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर एवं मारवाड़ जंक्शन स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

3. गाड़ी संख्या 12195, आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04.11.26 से आगरा फोर्ट से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के जयपुर, नरैना, किशनगढ़ एवं अजमेर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

4. गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-गांधीग्राम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04.11.26 से जोधपुर से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के सरोत्रा रोड, इकबालगढ़, जेठी, चित्रासणी, करजोडा, पालनपुर, उमरदशी, छापी, सिद्धपुर, ऊंझा, मेहसाना, आम्बिलियासन, डांगरवा, झुलासन, किल्ले, खोडियार, चांदखेड़ा रोड एवं गांधीग्राम स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

5. गाड़ी संख्या 14822, गांधीग्राम-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04.11.26 से गांधीग्राम से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के मारवाड़ जंक्शन एवं जोधपुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

6. गाड़ी संख्या 20951, ओखा-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 09.11.26 से ओखा से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के पालनपुर, आबूरोड, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, मारवाड़ जंक्शन, सोजत रोड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फालना एवं जयपुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

7. गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04.11.26 से जम्मूतवी से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा के जयपुर स्टेशन पर निर्धारित समय 09.30 बजे आगमन एवं 09.40 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 09.35 बजे आगमन एवं 09.40 बजे प्रस्थान करेगी।

8. गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04.11.26 से नई दिल्ली से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा के जयपुर स्टेशन पर निर्धारित समय 10.35 बजे आगमन एवं 10.45 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 10.40 बजे आगमन एवं 10.45 बजे प्रस्थान करेगी।

9. गाड़ी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.11.26 से अजमेर से परिवर्तित समय 12.40 बजे प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के किशनगढ़ एवं जयपुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

10. गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.11.26 से जैसलमेर से परिवर्तित समय 02.15 बजे प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के पोकरण, रामदेवरा, फलोदी, मारवाड़ लोहावट, राई का बाग, जोधपुर, भगत की कोठी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल, बावल एवं रेवाड़ी स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

11. गाड़ी संख्या 12404, लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.11.26 से लालगढ़ से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के जयपुर, गांधीनगर जयपुर, खातीपुरा, दौसा एवं बांदीकुई स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

12. गाड़ी संख्या 20404, लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.11.26 से लालगढ़ से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के जयपुर, गांधीनगर जयपुर, खातीपुरा, दौसा एवं बांदीकुई स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB