RudraNewsExpress_Logo

राजस्थान : 235 पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, 09 खिलाड़ी बनेंगे पुलिस में डीएसपी, जानिए किस पद पर कितने 
 

 

Rudra News Express Jaipur. 

राजस्थान की भजन लाल सरकार ने पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है।  मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समिति की मीटिंग  में यह निर्णय लिया गया। समिति ने 286 नए आवेदनों पर विचार के बाद 235 खिलाड़ियों के प्रस्ताव स्वीकृत किए हैं। 

जानिए कितने खिलाड़ी, किस पद पर नियुक्त होंगे : 
09 खिलाड़ियों को पुलिस उप अधीक्षक
02 खिलाड़ियों को उप निरीक्षक और आबकारी विभाग में पेट्रोलिंग ऑफिसर ग्रेड-द्वितीय
224 खिलाड़ियों को लिपिक ग्रेड-द्वितीय, कांस्टेबल, आबकारी सिपाही और उप जेलर के पदों पर नियुक्ति।
73 पैरा खिलाड़ी इनमें शामिल।

03 साल में 187 को मिली नौकरी : 
दिसम्बर 2023 से अब तक 187 पदक विजेताओं को सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। बैठक में पूर्व में वन विभाग में पदस्थापित खिलाड़ियों की वर्तमान स्थिति, उनकी विशिष्ट सेवा संबंधी कठिनाइयों तथा उनके समाधान के लिए आगामी विभागीय कार्ययोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इन खिलाड़ियों को नियमों में एकबारीय छूट देने तथा आवश्यकता के अनुसार अन्य विभागों में समायोजित करने के संबंध में भी चर्चा कर निर्णय लिया गया। 

मुख्य सचिव ने खेल विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से खिलाड़ियों के पदस्थापन एवं अन्य लंबित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन विभाग आनन्द कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग भास्कर सावंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिनेश कुमार, शासन सचिव कार्मिक विभाग  अर्चना सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

FROM AROUND THE WEB