RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan: एक साल में 8.80 लाख किलो संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त, 4.79 लाख किलो नष्ट!
 

 

Rudra News Express Jaipur- Bikaner.

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने FY 2025-26 में 8.80 लाख किलो संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त किए, 4.79 लाख किलो नष्ट किए और 3,426 मुकदमे दर्ज कर ₹9.72 करोड़ का जुर्माना लगाया।


राजस्थान में खाद्य मिलावट के खिलाफ अभियान को वित्त वर्ष 2025-26 में अभूतपूर्व गति मिली। खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने पूरे राज्य में 8.80 लाख किलोग्राम/लीटर से अधिक संदिग्ध मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए, जबकि 4.79 लाख किलोग्राम/लीटर से अधिक असुरक्षित खाद्य पदार्थ नष्ट किए गए। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में चार गुना से अधिक कार्रवाई है।

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार ने वैज्ञानिक निगरानी, सख्त प्रवर्तन, नियामक सुधार और जन-जागरूकता के जरिए उपभोक्ताओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

प्रमुख उपलब्धियां

17,914 निरीक्षण किए गए, जो लक्ष्य का 160.50% है।

17,660 प्रवर्तन नमूने और 26,076 निगरानी नमूने लिए गए।

पहली बार 47 राज्यव्यापी Prohibition आदेश जारी किए गए।

37 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू हुई और एक लाइसेंस रद्द किया गया।

असुरक्षित उत्पादों को बाजार से वापस मंगाने (Food Recall) की कार्रवाई भी की गई।


खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के माध्यम से पहली बार नियमित फूड सेफ्टी ऑफिसर्स की भर्ती शुरू की गई। 398 स्वीकृत पदों में से 298 पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई और 226 अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। अधिसूचना प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संख्या 318 होने की संभावना है।

लाइसेंस और कानूनी कार्रवाई

14,679 खाद्य लाइसेंस और 2,53,667 पंजीकरण जारी किए गए।

कुल 2.68 लाख से अधिक खाद्य व्यवसाय संचालक नियामक दायरे में आए।

3,426 अभियोजन मामले दर्ज हुए।

2,713 मामलों के निस्तारण में 42 दोषसिद्धि, 9 मामलों में कारावास और ₹9.72 करोड़ जुर्माना लगाया गया।


प्रशिक्षण और स्कूल अभियान

राज्यव्यापी FoSTaC कार्यक्रम में 47,878 हितधारकों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने देश के सबसे बड़े कार्यक्रमों में शामिल माना।

Eat Right School अभियान में राजस्थान ने लक्ष्य से कई गुना बेहतर प्रदर्शन करते हुए 100 के लक्ष्य के मुकाबले 435 स्कूलों को प्रमाणित किया। इस पहल से 7 लाख से अधिक विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

FY 2026-27 की पहली तिमाही में भी अभियान जारी

अप्रैल-जून 2026 के दौरान:

1.08 लाख किलो/लीटर से अधिक संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त

35,196 किलो/लीटर असुरक्षित खाद्य पदार्थ नष्ट

2,958 निरीक्षण

3,709 प्रवर्तन नमूने

767 अभियोजन मामले दर्ज

₹2.86 करोड़ का जुर्माना लगाया गया।

FROM AROUND THE WEB