Movie prime

Rajasthan ACB : राजस्थान में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बीडीओ एक लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की
 

राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जहां पर एसीबी की टीम ने  ब्लॉक विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबंधक जगदीश प्रसाद मीणा को एक एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। पकड़ा गया बीडीओ पंचायत समिति सवाईमाधोपुर में तैनात था। जहां पर शिकायकर्ता के यात्रा भत्ता व अन्य बिल पास करने की एवज में रिश्वत ले रहा था। 

राजस्थान एसीबी की टीम को एक कर्मचारी ने शिकायत दी थी कि बीडीओ जगदीश प्रसाद मीणा उसको नौकरी से मुक्त करने व बकाया यात्रा भत्ता व अन्य बिल पास करने के एवज में तीनों से एक-एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। ऐसा नहीं करने पर लंबित बिलों को पास नहीं करने की धमकी दे रहा था। उसने दबाव डाला कि उसके दो अनय परिवादी से रुपये इकट्ठा करके लेकर आने के लिए कहा।

शिकायत मिलने पर राजस्थान एसीबी की टीम ने छापामार दल का गठन किया। जहां पर टीम ने एक लाख रुपये की राशि पर पाउंडर व निशानी लगाकर दे दिए। जब शिकायकर्ता ने संपर्क किया तो बीडीओ ने उसको पास बुला लिया और एक लाख रुपये की  रिश्वत ले ली। जहां पर इशारा मिलते ही टीम ने छापेमारी की और उसको पकड़ लिया। जहां पर रिश्वत के तौर पर लिए गए एक लाख रुपये की रिश्वत को बरामद कर लिया।

बाद में एसीबी की टीम ने कोटा और सवाईमाधोपुर स्थित सरकारी आवासों पर दबिश दी। कोटा में परिवार सहित रहने वाले मीणा के घर पर तलाशी ली गई, वहीं सवाईमाधोपुर एसीबी टीम ने पंचायत समिति परिसर स्थित आवास पर छापा मारा।

कार्रवाई एसीबी के उप महानिरीक्षक आनन्द शर्मा के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में हुई। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।
 

FROM AROUND THE WEB