Movie prime

Rajasthan vidhansabha : कथित एमएलए कमीशन स्टिंग में चर्चित रितु बनावत की साड़ी बनी चर्चा का विषय

 

RNE Jaipur.

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हुआ। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिभाषण से शुरू हुए बजट सत्र में जहां राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं गिनाई वहीं कई विधायकों ने अपने खास अंदाज की वजह से ध्यान खींचा। खासतौर पर विधायक रितु बनावत ने एक ऐसी साड़ी पहनी कि सारे कैमरे लिए उनकी तरफ दौड़ पड़े। विधानसभा परिसर में कई विधायक भी उन्हें घेरकर खड़े हो गए और उनके साड़ी-संदेश पर बात की।



कैसी साड़ी :

दरअसल बयाना की विधायक रितु बनावत ने जो साड़ी और उसकी मैचिंग का ब्लाउज पहना उस पर एक खास संदेश प्रिंटेड था। संदेश था ‘विधायक निधि में कमीशन के आरोप वाले कथित स्टिंग ऑपरेशन की सीबीआई से जांच हो।’ दरअसल यह उस स्टिंग ऑपरेशन और आरोप पर विधायक बनावत की प्रतिक्रिया है जिसमें विधायकों पर एमएलए फंड जारी करने में कमीशन लेने का आरोप लगा था।

यह बोली रितु बनावत :

एमएलए रितु बनावत ने कहा, राजस्थान के इतिहास में पहली बार विधायकों पर कमीशनखोरी का आरोप लगा है। आरोप लगा देना काफी आसान होता है। मोदीजी कहते हैं कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत होना चाहिए। चूंकि इस मामले में मेरा भी नाम लिया गया था इसलिए मैं लगातार मांग कर रही हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर यह मैसेज लिखी साड़ी पहनी है।

FROM AROUND THE WEB