Rajasthan Vidhansabha : गैस की कीमत के सवाल पर सुमित गोदारा-टीकाराम जूली में नोक-झोंक!
Mar 10, 2026, 16:05 IST
RNE, JAIPUR-BIKANER.
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण गैस आपूर्ति पर संकट और सिलेंडर के बढ़े दाम पर राजस्थान विधानसभा मंे एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री सुमित गोदारा को हरीश चौधरी का बीच में टोकना अखरा। गोदारा को हरीश चौधरी की टोकाटोकी इस कदर नागवार गुजरी की उन्होंने कह दिया, हरीशजी आप नेता प्रतिपक्ष बन जाओ। फिर आपको जवाब दे दूंगा!
दरअसल विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना सम्मिलित राशन कार्ड धारकों को 450रुपए मंे गैस सिलेंडर देने की घोषणा से जुड़ा सवाल किया था। इसी के पूरक प्रश्न में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गैस की बढ़ी कीमतों और सब्सिडी से जुड़ा मसला उठाया।
वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें
रसोई गैस से जुड़े सवाल पर हस्तक्षेप करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, कल ही रसोई गैस के दामों मंे बढ़ोतरी हुई है। इसमें रसोई गैस सिलेंडर में 60 रुपए और कॉमर्शियल सिलेंडर में लगभग 120 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। क्या सरकार इस बढ़ी हुई कीमत की सब्सिडी देकर राजस्थान की जनता को राहत देना चाहती है!
सवाल का जवाब देते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र किया। कहा, इन हालात में पेट्रोल-डीजल के भाव कितने बढ़े हैं। इतना कहते हुए जब गोदारा आगे बोल रहे थे तो बीच में हरीश चौधरी ने टोका। ऐसे मंे गोदारा बोले, मैं जब जवाब दे रहा हूं तो हरीशजी आपके हिसाब से जवाब थोड़े ही दूंगा। या तो आप नेता प्रतिपक्ष बन जाओ तो जवाब आपको दे देंगे।
इस बीच जूली-गोदारा के बीच गैस की बढ़ी कीमत और आपूर्ति को लेकर नोक-झोक शुरू हो गई। जूली ने आरोप लगाया जब हमने 500 रुपए में सिलेंडर दिया उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में 850 रुपए सिलेंडर की कीमत थी।


