RudraNewsExpress_Logo

 राजस्थान विधानसभा का छठा सत्र शुरू करने की पूरी तैयारी

 

RNE Network.

सोहलवीं राजस्थान विधानसभा का छठवां सत्र 20 अगस्त से आरम्भ हो रहा है। सत्र सुचारू चले इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज 11 बजे सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।
 

यह सातवीं सर्वदलीय बैठक होगी। बैठक में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा होगी। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान, विधायक सुभाष गर्ग, मनोज कुमार व थावर चंद को आमंत्रित किया गया है।

FROM AROUND THE WEB