Rajasthan : चना-सरसों खरीद को लेकर आई बड़ी खबर, किसान कर लें तैयारी
25 मार्च से शुरू होगी सरसों-चना की खरीद शुरू
RNE Jaipur.
राजस्थान में सरसों और चना की एमएसपी पर खरीद शुरू करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। राजफैड की ओर से 25 मार्च से यह खरीद शुरू होगी। इसके लिए किसान 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं। सहकारिता राज्यमंत्री गौतम कुमार दक ने इस खरीद प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कल मंगलवार को जयपुर में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की। दक ने कहा कि खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिये कि संस्थाओं के पंजीयन बिना किसी परेशानी और देरी के होने चाहिए।
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिम्मेदारी तय, होगी सख्त कार्रवाई :
* गड़बड़ी मिलने पर संबंधित उप रजिस्ट्रार होंगे जिम्मेदार
* अतिरिक्त रजिस्ट्रार (खंड) पर भी गिरेगी गाज
* गबन व अनियमितताओं में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
* फर्जी पंजीयन करने वालों पर सख्त कार्रवाई
हर केंद्र पर कड़ी निगरानी :
मंत्री ने निर्देश दिए कि उप रजिस्ट्रार व राजफेड अधिकारी प्रतिदिन खरीद केंद्रों का निरीक्षण करें। जिन केंद्रों पर पहले गड़बड़ियां मिलीं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए। किसानों से लगातार फीडबैक लेकर व्यवस्था में सुधार किया जाए।
बैठक में लिए गए अन्य अहम फैसले :
* सहकारी अधिनियम की धारा 55 व 57 के लंबित मामलों में तेजी
* गबन के मामलों में जांच पूरी होते ही एफआईआर व चालान पेश करने के निर्देश
* सोसायटियों की आमसभा 30 अक्टूबर तक अनिवार्य
* ऑडिट और आमसभा का डेटा नियमित तैयार करने के निर्देश
* नई सहकारी समितियों के गठन और गोदाम निर्माण पर जोर

