Movie prime

Rajasthan Bus : राजस्थान में बसों के रूट में बदलाव, अब कोटा से वड़ोदरा वाया डाबी होकर चलेंगी बसें

 

सुविधा और आय बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बूंदी आगार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दो बसों के मार्ग में बदलाव किया है। आगार की शेड्यूल संख्या ए-12 एवं ए-13 के रूट में परिवर्तन मंगलवार से लागू कर दिया गया है। 

पूर्व में संचालित कोटा-वड़ोदरा वाया बूंदी मार्ग के स्थान पर अब इन बसों का संचालन कोटा से वडोदरा वाया डाबी मार्ग पर किया जाएगा।  नए रूट के तहत बसें कोटा, डाबी, बिजोलिया, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, हिम्मतनगर और अहमदाबाद होते हुए वड़ोदरा तक संचालित होंगी। इस बदलाव से यात्रियों की लंबी दूरी के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और प्रमुख शहरों के बीच सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी। 

आगार प्रबंधन के अनुसार समय-सारणी में भी आवश्यक संशोधन किए गए हैं, ताकि संचालन सुचारु और समयबद्ध बना रहे। यह निर्णय यात्रियों की मांग और राजस्व वृद्धि को ध्यान में रखकर लिया गया है।

FROM AROUND THE WEB