RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan : CM BhajanLal ने हवेलियों को टूरिज़्म हब के रूप में विकसित करने की बात कही, 662 हवेलियां चिन्हित

 

RNE JAIPUR.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि शेखावाटी अंचल की हवेलियां प्रदेश की अनमोल धरोहर हैं। इस समृद्ध विरासत की हर संभव सुरक्षा और रख-रखाव किया जाएगा। 

शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में शेखावाटी विरासत संरक्षण संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं, सीकर और चूरू में अब तक 662 हवेलियों को चिन्हित किया जा चुका है। इन्हें अब टूरिज़म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर हैरिटेज वॉक, सांस्कृतिक केन्द्र, आर्ट गैलेरी और होम स्टे की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शेखावाटी के रामगढ़, नवलगढ, खेतरी, लक्ष्मनगढ, फतेहपुर की विरासत के संरक्षण के लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त समिति गठित की जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र पर्यटन में सिरमौर बन रहा है। इस साल के शुरूआती छह महीनों में ही झुंझुनूं, सीकर और चूरू में लगभग एक करोड़ नब्बे लाख घरेलू पर्यटक और 33 हजार से ज्यादा विदेशी सैलानी आए।

FROM AROUND THE WEB