Movie prime

Rajasthan CM : सीएम भजनलाल संपर्क पोर्टल पर बैठे, बात की और दो घंटे में हो गया काम

CM Bhajan Lal ने निरीक्षण करते स्क्रीन पर परिवादी से बात की, डूंगरपुर कलेक्टर को हिदायत दी और काम हुआ हाथोंहाथ

 

RNE Bikaner.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संपर्क पोर्टल के साथ हेल्प लाइन 181 का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां लोगों की समस्याएं दर्ज करने और उन्हें निस्तारित करने की प्रक्रिया देख रहे थे। इसी दौरण खुद स्क्रीन के आगे बैठ गए और डूंगरपुर के बोडीगाम छोटा निवासी जितेंद्र सिंह से संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण के संबंध में बात की। जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र हेतु 7 दिन पूर्व आवेदन किया था और इस संदर्भ में परिवेदना दर्ज की है।

CM Bhajan Lal ने निरीक्षण करते स्क्रीन पर परिवादी से बात की, डूंगरपुर कलेक्टर को हिदायत दी और काम हुआ हाथोंहाथ

सीएम से संवाद होते ही पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जिला कलेक्टर डूंगरपुर अंकित कुमार सिंह को अवगत कराया। जिला कलक्टर ने तत्काल कार्यवाही करवाते हुए मात्र 2 घंटे में ही हाथों हाथ मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

जिला कलक्टर सिंह ने बताया कि साबला तहसील के बोडीगाम छोटा निवासी जितेंद्र सिंह ने अपने बच्चों संयम एवं क्रिया के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के आवेदन के संबंध में संपर्क पोर्टल पर गुरुवार को परिवेदना प्रस्तुत की थी। 

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह को शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा परिवेदना के बारे में सूचना प्राप्त होते ही तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही कर मात्र 2 घंटे के भीतर ही मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करवा दिए गए।

FROM AROUND THE WEB