Movie prime

Rajasthan Education : महात्मा गांधी स्कूलों की बाल वाटिका में बच्चों का जन्मदिन मनाया जाएगे, हर स्कूल को 30 हजार बजट

 
Jaipur

RNE Jaipur-Rajasthan.

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने बच्चों और उनके पैरेंट्स को सरकारी स्कूलों से जोड़ने के लिए एक अभिनव शुरुआत की है। यहां के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की बाल वाटिका में पढ़ने वाले बच्चों का स्कूल में जन्मदिन मनाया जाएगा। बर्थडे बॉय या गर्ल के लिए बाकायदा केक कटेगा। इतना ही नहीं बच्चे की माता को भी स्कूल बुलाया जाएगा। उसका सम्मान भी होगा। इसके लिए सरकार ने प्रति स्कूल प्रति माह 03 हजार रुपए बजट भी निर्धारित किया है। यह बजट साल में 10 महीने के लिए मिलेगा। यानी प्रत्येक स्कूल को बच्चों का बर्थ डे मनाने के लिए साल में 30 हजार रुपए मिलेंगे।
दरअसल सरकारी स्कूलों में इस तरह से बच्चों का जन्मदिन मनाने की यह अभिनव पहल पहली बार शुरू की जा रही है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने कम्यूनिटी कनेक्ट प्रोग्राम में यह पहल की है। इसके लिए पूरी गाइडलाइन जारी की है। प्रत्येक स्कूल को 30 हजार रुपए की राशि मिलेगी। इसी राशि में से कुछ राशि जन्मदिन मनाने पर खर्च की जाएगी। वर्तमान में 962 महात्मा गांधी राजकीय स्कूलों में बालवाटिका संचालित है। ऐसे में इन सभी में पढ़ने वाले बच्चों का स्कूल में बर्थ डे मनेगा।