RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan : बीकानेर को छोड़ सब जगह भाजपा के मेयर.. ; जयपुर, जोधपुर, कोटा में भाजपा जीती!

जयपुर में सुनील कोठारी, जोधपुर में प्रसन्नचंद मेहता और कोटा में अनुसुईया गोस्वामी महापौर चुनी गईं 

 

Rudra News Express Jaipur-Bikaner. 

राजस्थान के तीन बड़े नगर निगमों जयपुर, जोधपुर और कोटा में शुक्रवार को हुए महापौर चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जयपुर में सुनील कोठारी, जोधपुर में प्रसन्नचंद मेहता और कोटा में अनुसुईया गोस्वामी महापौर चुनी गईं। तीनों चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को संबंधित निगमों में भाजपा के निर्वाचित पार्षदों की संख्या से अधिक वोट मिले। 
जयपुर, जोधपुर और कोटा के परिणाम आने के बाद राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद की तस्वीर सामने आ गई है। बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला महापौर चुने गए थे। ऐसे में अब बीकानेर को छोड़ सभी निगमों में बीजेपी के  प्रत्याशियों ने महापौर पद हासिल किया था।

जयपुर में विधायक रफीक गरम : 

जयपुर में भाजपा के सुनील कोठारी को 89 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता मावर को 60 वोट मिले। एक मत नोटा में गया। मतदान के दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान सहित कांग्रेस नेताओं ने निगम परिसर में प्रवेश को लेकर विरोध जताया और धरने पर बैठ गए। कांग्रेस की ओर से पार्षदों को मतदान से रोकने के आरोप भी लगाए गए। गौरतलब है कि जयपुर 150 पार्षदों में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 पार्षद है जबकि 15 निर्दलीय जीते हैं। मेयर चुनाव में भाजपा को 89 वोट मिले हैं। 

जोधपुर : जमीन पर कांटे की टक्कर, मेयर मे भाजपा बम्पर : 

जोधपुर में भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को 8 वोट से हराया। मेहता को 53 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 45 वोट मिले। चुनाव से पहले जोधपुर निगम में भाजपा के 45 और कांग्रेस के 44 पार्षद निर्वाचित हुए थे।  इसके अलावा 11 निर्दलीय व अन्य है। ऐसे में जमीन पर चुनावी जंग में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर रही और दोनों के बीच महज एक सीट का फासला रहा। इससे इतर मेयर चुनाव में भाजपा को 53 वोट मिले। 

कोटा स्पष्ट बहुमत के बाद भी क्रॉस वोटिंग  : 

कोटा में भाजपा की अनुसुईया गोस्वामी ने कांग्रेस की सुनीता सुमन को 30 वोट के अंतर से हराया। गोस्वामी को 65 और सुमन को 35 वोट मिले। कोटा नगर निगम की 100 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत के तौर पर 57 सीटें मिली। कांग्रेस को 39 और अन्य 04 जीते। इसके बावजूद मेयर चुनाव में भाजपा 65 वोट मिले। ऐसे में कांग्रेस से क्रॉस वोटिंग होना भी स्पष्ट हो गया।

FROM AROUND THE WEB