RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan : धमाके से दहला इलाका, 02 की मौत, 02 घायल, जबरदस्त तबाही!

Nagaur : बारूद बनाते जबरदस्त विस्फोट, दो भाइयों की मौत, कई मकानों में दरारें

 

Rudra News Express Nagaur.

दीपावली के मौके पर पटाखों के लिए बारूद बना रहे गोदाम में जबरदस्त विस्फोट होने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त रहा कि आस-पास के कई घरों में दरारें आ गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। 
घटना राजस्थान के नागौर शहर के बड़ली क्षेत्र की है। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुजीद सौरगर (32) और मोहम्मद आमिर सौरगर (28) के रूप में हुई है। दोनों नागौर शहर के बाजरवाड़ा इलाके के निवासी थे।

विस्फोट

शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे : 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दोनों युवकों के शवों के कई टुकड़े हो गए। घटनास्थल से लगभ 15 फीट दूर तक शरीर के हिस्से बिखरे मिले। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने प्लास्टिक बैग में शवों के अवशेष एकत्र किए।

गोदाम की छत उड़ी, आस-पास के घर गाड़ियां तबाह : 

घटनास्थल से लगभग 100 फीट के दायरे वाले सभी मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। कुछ दूरी पर खड़ी एक बस के सभी शीशे टूट गए। आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। जिस गोदाम में बारूद बनाया जा रहा था उसके छत उड़ गई। 

पोटेशियम नाइट्रेट से बारूद बना रहे थे : 

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक गोदाम में पोटेशियम नाइट्रेट को अन्य सामग्री के साथ मिलाकर बारूद बनाया जाता था। गोदाम मालिक का नाम अमीन  है। फैक्ट्री में पोटाश का विस्फोट हुआ था।  हादसे के वक्त गोदाम में कुल कितने लोग मौजूद थे, इसकी पुख्ता जानकारी पुलिस जुटा रही है।

लाइसेंसी गोदाम, पटाखों का स्टॉक : 

गोदाम के एक हिस्से में तैयार पटाखों का स्टॉक भी रखा हुआ था। बताया जाता है कि  गोदाम मालिक के पास पटाखों का स्थायी लाइसेंस है। लाइसेंस के अनुसार ही बारूद का स्टोरेज था या नहीं इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

FROM AROUND THE WEB