Movie prime

Pension Increase : राजस्थान सरकार ने बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को दिया तोहफा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाया 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तरफ से पेंशन बढ़ाने के जारी किए आदेश 

 

राजस्थान सरकार की तरफ से बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को पेंशन बढ़ोतरी के तौर पर तोहफा दिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तरफ से पेंशन बढ़ाने से संबंधित आदेश जारी कर दिए गए है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा बढ़ाई गई पेंशन की राशि जनवरी माह से मानी जाएगी। ऐसे में अब मार्च माह में जनवरी व फरवरी माह की बढ़ी हुई पेंशन के रुपये जोड़कर बुजुर्गों व विधवाओं के खाते में डाली जाएगी।

इससे प्रदेश के लगभग 91 लाख पात्र लोगों को लाभ मिलने वाला है। सरकार सरकार की तरफ से सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बढ़ी हुई पेंशन का पत्र जारी कर दिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार वृद्धावस्था, विधवा या एकलनारी, दिव्यांगजन तथा लघु एवं सीमान्त कृषकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि 1250 से बढ़ाकर 1300 कर दी गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि यह बढ़ी राशि एक जनवरी से लागू होगी और इसी माह (फरवरी) से मिलना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के 91 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। मंत्री ने बताया कि राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम, 2023 के तहत पेंशन राशि बढ़ाई गई है। पेंशन वृद्धि से राज्य सरकार पर हर साल लगभग 550 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।
 

FROM AROUND THE WEB