Rajasthan: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इसलिए बदला राजभवन का नाम
राजस्थान में अब राजभवन का नाम लोकभवन हुआ, जानिए क्यों!
Dec 2, 2025, 20:05 IST
RNE Jaipur.
राजस्थान राजभवन का नाम अब लोकभवन हो गया है। इस बारे में अधिसूचना जारी की जा चुकी है। ये 1 दिसम्बर से प्रभावी मानी जाएगी। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि ’राज’ शब्द ब्रिटिश शासन की याद दिलाता है। इसीलिए केन्द्र सरकार की पहल पर यह बदलाव किया गया है।
बागड़े ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतंत्र में लोक ही प्रमुख है। देश के संविधान की उद्देशिका भी हम भारत के लोक से शुरू होती है। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं और लोक आकांक्षाओं का प्रतीक मानते हुए इसे लोकभवन नाम दिया गया है।

