Movie prime

Rajasthan Govt : राजस्थान सरकार ने जोधपुर को दी 53 करोड़ की सौगात, नई सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण होगा 

राजस्थान सरकार ने जोधपुर में संस्कृति एवं पर्यटन विकास पर किया फोकस 

 

राजस्थान विधानसभा में वित्त एवं विनियोग अधिनियम पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कई घोषणाएं की है। जोधपुर को करीब 53 करोड़ का बजट मिलेगा। इसमें संस्कृति एवं पर्यटन विकास पर काम होगा। सड़कों में भी बड़ा काम होगा।

इससे पहले मुख्य बजट भाषणा और चर्चा पर जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी जोधपुर के लिए कई घोषणाएं की थी। अब मुख्यमंत्री शर्मा ने शहर में संस्कृति एवं पर्यटन विकास पर बजट दिया है। लेकिन चिकित्सा सुविधा विकास पर जो मांग थी वह पूरी नहीं हो पाई है। मेडिकल कॉलेज में नए विभाग, नया आइपीडी सेंटर सहित अन्य प्रोजेक्ट को बजट की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी है।

जल एवं शासन

जनता जल योजना व पीएचइडी के नकारा व बंद पड़े नलकूपों के स्थान पर नवीन नलकूप लगाने का  कार्य (ओसिया) 15 करोड़ रुपए।
लूणी में नया पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय खोलने की घोषणा। अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय (कैम्प कोर्ट) पीपाड़ शहर।

संस्कृति एवं पर्यटन

झालामण्ड में श्रीयादे पेनोरमा का निर्माण किया जाएगा। गणेश मंदिर रातानाडा के विकास कार्य के लिए (1 करोड़ रुपए) का बजट मिला है। पंचकुण्डा में स्थित बावडी/पानी के कुण्ड को पुनः जीवित कर विकास एवं सौंदर्गीकरण के लिए 1 करोड़ रुपए।

सड़कों के लिए बजट, कुछ चौड़ी होगी और कुछ बनेंगी नई

मेगा हाईवे सोइन्तरा से 125 एन.एच. 38 मील सड़क का चौड़ाईकरण (18 किमी.) 22.50 करोड़ रुपए।
चौपासनी से चौखा सड़क चौड़ाईकरण (7 किमी.) 14 करोड़ रुपए।
सम्पर्क सड़क पोपावास से मेघलासिया तक का निर्माण (4 किमी.) 1.50 करोड़
सुरपुरा से माल सिंह की सिड कानसिंह की सिड एनएच 11 तक चौड़ाईकरण कार्य फलोदी (14 किमी.)- 12 करोड़ रुपए

FROM AROUND THE WEB