Rajasthan High Court : 5670 पद, 02 बार आवेदन, 07 साल से अटकी परीक्षा!
Rudra News Express Jodhpur.
राजस्थान हाई कोर्ट ने 2019 से 2025 तक दो बार चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन लिए। पदों की संख्या 3678 से बढ़कर 5670 हो गई। हैरानी की बात है कि इतने सालों में भी नियुक्ति होना तो दूर की बात परीक्षा तक नहीं हो पाई। ऐसे में राजस्थान हाईकोर्ट की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है।
पहले 2019 में लिए आवेदन :
दरअसल वर्ष 2019 में राजस्थान हाईकोर्ट 3,678 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों से 150 रुपए और अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों से 100 रुपए आवेदन शुल्क लिया गया था। लंबे इंतजार के बाद 9 जनवरी 2025 को हाईकोर्ट ने पुरानी भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी।
06 साल बाद फिर आवेदन, पद बढ़े :
राजस्थान हाई कोर्ट ने इसके बाद 9 जून 2025 में दुबारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 5,670 पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन जारी किया गया। इस बार सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपए तथा अन्य वर्गों के लिए 550 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया। यह आवेदन प्रक्रिया 27 जून से 26 जुलाई 2025 तक चली। ऐसे में पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को नई भर्ती के लिए दोबारा आवेदन करना पड़ा।
डेढ़ साल में परीक्षा तिथि घोषित नहीं :
दूसरी बार आवेदन प्रक्रिया पूरी हुए लगभग डेढ़ साल बीत गया। इस बावजूद अब तक परीक्षा तिथि घोषित नहीं हुई है। ऐसे में अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। पुरानी भर्ती स्थगित होने और नई भर्ती के लिए दोबारा आवेदन करने के बावजूद परीक्षा का कार्यक्रम सामने नहीं आने से अभ्यर्थियों में अनिश्चितता बनी हुई है। आवेदकों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से उनका समय, मेहनत और भविष्य प्रभावित हो रहा है। मांग की है कि चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाए और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

