Rajasthan High Court Summer Vacation : 32 दिनों तक जोधपुर मुख्यपीठ, जयपुर बैंच में नियमित सुनवाई नहीं होगी
RNE Jodhpur-Jaipur.
राजस्थान हाईकोर्ट में आज से समर वैकेशन शुरू हो गया है। इसके चलते अब करीब 32 दिनों तक जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर बैंच में नियमित सुनवाई नहीं होगी। हाईकोर्ट 29 जून को दोबारा नियमित रूप से खुलेगा।
हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार 1 से 28 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। 28 मई को बकरा ईद, 29 मई को घोषित अवकाश और उसके बाद शनिवार-रविवार की छुट्टियों के कारण आज से ही समर वैकेशन प्रभावी माना जा रहा है।

अवकाश अवधि में केवल अर्जेंट नेचर के मामलों की ही सुनवाई होगी। इसके लिए जोधपुर और जयपुर दोनों पीठों पर वैकेशन बैंच गठित की गई हैं।
जयपुर पीठ में 3 बैंच :
जयपुर बैंच में दो सिंगल और एक डिवीजन बैंच जरूरी मामलों की सुनवाई करेंगी। अलग-अलग तारीखों के लिए जस्टिस आशुतोष कुमार, संगीता शर्मा, बिपिन गुप्ता, रवि चिरानिया, अनुरूप सिंघी समेत कई न्यायाधीशों की ड्यूटी लगाई गई है।
जोधपुर मुख्यपीठ में 2 बैंच :
जोधपुर मुख्यपीठ में एक सिंगल और एक डिवीजन बैंच अर्जेंट मामलों की सुनवाई करेगी। यहां जस्टिस संजीत पुरोहित, संदीप शाह, मुकेश राजपुरोहित और बलजिंदर सिंह संधू सहित कई न्यायाधीश वैकेशन बैंच में शामिल रहेंगे।
हाईकोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर वैकेशन के दौरान केवल अत्यावश्यक मामलों को ही सूचीबद्ध किया जाएगा।

