RudraNewsExpress_Logo

 राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर व जयपुर को उड़ाने की धमकी

 

RNE Network.

अन्य राज्यों की तरह अब राजस्थान में भी फिर से धमकियों का दौर शुरू हो गया है। पहले आरसीए को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी अब कल हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है।
 

राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर व जयपुर बेच को कल फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर परिसर खाली कराया। बम और डॉग स्कवाइड की टीमें मौके पर पहुंची। 
 

रजिस्ट्रार को सुबह मेल पर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। मेल में लिखा था कि हाईकोर्ट परिसर में तीन शक्तिशाली आरडीएक्स बम प्लांट किये गए है। इस धमकी के बाद जयपुर में सुनवाई स्थगित कर दी गयी थी। कोर्ट रूम, जजों और एडवोकेट्स चेम्बर में तलाशी ली गयी। पूरे परिसर की गहन तलाशी के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु न मिलने पर वकीलों और पक्षकारों के लिए एंट्री खोल दी गयी।

FROM AROUND THE WEB